Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुसाबनी : प्रशासन के आश्वासन के बाद झामुमो का धरना समाप्त

Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी बस स्टैंड परिसर में शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के विरोध में झामुमो का धरना प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वार्ता होने पर समाप्त हो गया है. मुसाबनी के प्रभारी सीओ राजीव कुमार और डीएसपी चंद्रशेखर आजाद के उपस्थिति में झामुमो मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, सोमाय सोरेन, कान्हू सामंत, डुमरिया झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, शंकर चंद्र हेंब्रम, भागात हांसदा समेत अन्य नेताओं के साथ वार्ता हुई. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-tribute-being-paid-to-ganga-narayan-singh-the-megastar-of-bhumij-rebellion-on-his-birth-anniversary/">चांडिल

: जयंती पर भूमिज विद्रोह के महानायक गंगा नारायण सिंह को दी जा रही श्रद्धांजलि

चार घंटे तक धरना जारी रहा

झामुमो नेताओं ने शहीदों की नई प्रतिमा लगाने, आरोपी युवक पर कानूनी कार्रवाई करने और बार-बार शहीदों की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने के षडयंत्र करने वालों पर कार्रवाई की मांग रखी. प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मांगें मान लिए जाने पर धरना समाप्त करने की घोषणा की गई. लगभग 4 घंटे तक धरना जारी रहा. 20 जून तक नयी प्रतिमा लगाने का समय दिया गया. खंडित प्रतिमा को हरे वस्त्र से ढंक दिया गया है. मौके पर इंस्पेक्टर मनोज कुमार मल्लिक और थाना प्रभारी राजा दिलावर और झामुमो के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-tribute-being-paid-to-ganga-narayan-singh-the-megastar-of-bhumij-rebellion-on-his-birth-anniversary/">चांडिल

: जयंती पर भूमिज विद्रोह के महानायक गंगा नारायण सिंह को दी जा रही श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही