Search

मुसाबनी : संयुक्त सचिव ने किया मुसाबनी का दौरा, योजनाओं का किया निरीक्षण

Musabani (Sanat Kumar Pani) : झारखंड सरकार के संयुक्त सचिव अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को राज्यस्तरीय अनुश्रवण टीम ने मुसाबनी प्रखंड के तेरेंगा, फॉरेस्ट ब्लॉक और मेढ़िया पंचायत में विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया. टीम द्वारा तेरेंगा पंचायत अन्तर्गत विभिन्न गांव में चल रहे मनरेगा के तहत आम बागवानी, दीदी बाड़ी, आवास आदि योजनाओं का निरीक्षण किया गया. इसके साथ ही मनरेगा योजना अंतर्गत सिंचाई नाला, तालाब निर्माण, प्रधानमंत्री आवास, फुलो झानो योजना आदि का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इसके बाद फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत का निरीक्षण किया. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-yoga-was-done-to-the-students-of-manohar-lal-plus-two-high-school/">चाकुलिया

: मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों को कराया गया योगा

संयुक्त सचिव ने जताई संतुष्टिhttps://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/musabani-sachiv-visit-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

टीम ने निरीक्षण के दौरान 15वें वित्त आयोग से निर्मित नाली को देखा और सरकार के नियमों का पालन करते हुए कार्य को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया. मेढ़िया पंचायत में सिंचाई कूप निर्माण योजना का निरीक्षण किया. संयुक्त सचिव ने निर्माण कार्य की प्रगति देखकर संतुष्टि जाहिर की. इस मौके पर बीडीओ सीमा कुमारी, कनीय अभियंता, मुखिया, पंचायत सचिव, जेएसएलपीएस, मनरेगा, 15वें वित्त आयोग आदि विभाग के पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//