Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुसाबनी : कौशिक चक्रवर्ती आर्टस व शमिना परवीन बनी कॉमर्स की माइंस इंटर कॉलेज टॉपर

Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी माइंस इंटर कॉलेज में इस वर्ष इंटर आर्टस का रिजल्ट 99 प्रतिशत रहा. आर्टस की परीक्षा में कुल 303 छात्र -छात्राएं शामिल हुए थे. प्रथम श्रेणी में 94, द्वितीय श्रेणी में 194 और तृतीय श्रेणी में 8 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं. मुसाबनी पीडब्ल्यूडी निवासी विवेकानंद चक्रवर्ती और माता बानानी चक्रवर्ती के पुत्र कौशिक चक्रवर्ती ने 78 प्रतिशत अंक प्राप्त कॉलेज के टॉपर बने हैं पीडब्ल्यूडी निवासी प्रोबीर राय और माता नमिता राय की पुत्री मौसमी राय 76.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय टॉपर बनी है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-akash-bhuiyan-in-jack-inter-arts-and-ashish-sao-became-district-topper-in-commerce/">चाईबासा

: जैक इंटर आर्टस में अकाश भुईयां व कॉमर्स में आशीष साव बना जिला टॉपर

कॉमर्स में भी रहा बेहतर प्रदर्शन

कॉमर्स में मुसाबनी माइंस इंटर कॉलेज का रिजल्ट 89 प्रतिशत रहा. 45 विद्यार्थी कॉमर्स की परीक्षा में शामिल हुए थे. 39 प्रथम और एक छात्र द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुआ है. कॉमर्स परीक्षा में बादिया निवासी मो. कुद्दुस और माता आशमां बीबी की पुत्री शमिना परवीन 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज की टॉपर बनी हैं. टेटाबादिया के जोबो बांडरा और माता आशाई कुई के पुत्र संजीत बांडरा 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉमर्स के द्वितीय टॉपर बने हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही