Search

 
 
 

मुसाबनी : महुलबेड़ा के युवक का टाटा स्टील ट्रेड अप्रेंटिस में हुआ चयन

 

Musabani (Sanat Kr. Pani) : मुसाबनी प्रखंड के महुलबेड़ा निवासी मो. अरसलान का चयन टाटा स्टील ट्रेड अप्रेंटिस में हो गया है. मो. अरसलान ने अव्वल रैंक के साथ टाटा स्टील ट्रेड अप्रेंटिस के एक्जाम को क्लियर किया है. मो. अरसलान के पिता मो. शफीक अहमद वेल्डिंग का काम करते हैं. बहुत ही कम आय होने के बावजूद उन्होंने अरसलान की पढ़ाई में कोई कमी नहीं होने दी. मुसाबनी कांवेंट स्कूल में अरसलान की प्रारंभिक पढ़ाई हुई है. बचपन से ही अरसलान पढ़ाई में प्रतिभाशाली है. अपने क्लास में भी प्रथम स्थान प्राप्त करता था. अरसलान के सफलता से उसके पिता मो. शफीक अहमद, माता रुखसाना समेत पूरे बस्ती के लोगों में खुशी है. उन्होंने उम्मीद जतायी है कि मो. अरसलान हमेशा सफल होकर आगे बढ़ेगा.

इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-mock-drill-done-in-subdivision-hospital-ghatshila-premises-regarding-corona/">घाटशिला

: कोरोना को लेकर अनुमंडल अस्पताल घाटशिला परिसर में किया गया मॉक ड्रिल

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही