Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुसाबनी : सीधी पेशाब कांड के विरोध में माझी पारगना माहाल ने निकाली रैली, फूंका पुतला

Advertisement
Advertisement
Musabani (Sanat Kumar Pani) : मध्यप्रदेश के सीधी पेशाब कांड के विरोध में शनिवार को माझी पारगना माहाल ने रैली निकाली. मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और सीधी पेशाब कांड के आरोपी प्रवेश शुक्ला का पुतला दहन किया. मुसाबनी 1 नंबर बिरसा उद्यान से 3 नंबर बस स्टैंड तक जुलूस निकाला गया. इस दौरान आदिवासी समाज के लोगों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और आरोपी प्रवेश शुक्ला को मृत्युदंड देने की मांग की. माझी पारगना माहाल के मुसाबनी उपाध्यक्ष जगदीश बास्के ने कहा कि सीधी पेशाब कांड पूरी मानवता को शर्मशार करने वाली घटना है. उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज आरोपी को मृत्युदंड देने की मांग करता है. मौके पर मुसाबनी माझी पारगना माहाल के पारगना बाबा रवि हांसदा, माझी बाबा चांदराय मुर्मू, राम सोरेन, सालखान किस्कू, जगदीश बास्के, फागुलाल किस्कू, रामचंद्र हेंब्रम, सिद्धार्थ सोरेन, सनातन हांसदा, पालु टुडू, लक्ष्मी सोरेन, सालगे बेसरा आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-four-arrested-in-mango-firing-case-police-will-reveal-soon/">जमशेदपुर

: मानगो फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, पुलिस जल्द करेगी खुलासा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही