Search

 
 
 

मुसाबनी : कुमीरमुड़ी विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित

 
Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी प्रखंड की तेरंगा पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कुमीरमुड़ी में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक मंगलवार को समिति के अध्यक्ष बबलु हांसदा की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में उपस्थित प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम को विद्यालय की समस्याओं से अवगत कराया गया. विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने वर्तमान गर्मी में बच्चों को घर से नाश्ता कराके भेजने, बच्चों को घर में पढ़ाई के लिए प्रेरित करने, स्कूल से वापस छुट्टी होने के बाद बच्चों को घर में आराम करने की सलाह अभिभावकों को दी. एकलव्य विद्यालय प्रवेश परीक्षा में विद्यालय के दो विद्यार्थियों का चयन होने और 30 तारीख को नवोदय प्रवेश परीक्षा में विद्यालय के विद्यार्थियों के भाग लेने की जानकारी प्रबंधन समिति को दी गई. इसे भी पढ़ें : ऑपरेशन">https://lagatar.in/operation-kaveri-ians-sumedha-leaves-for-jeddah-with-278-indian-nationals-from-sudan-port/">ऑपरेशन

कावेरी : INS सुमेधा सूडान पोर्ट से 278 भारतीय नागरिकों को लेकर जेद्दाह के लिए रवाना

प्रमुख से क्लास रूप की कमी दूर करने की मांग

शिक्षकों और ग्रामीणों ने प्रमुख से विद्यालय में अधूरी चहारदीवारी को पूरा करने, क्लास रूम की कमी को दूर करने के लिए नए भवन का निर्माण की मांग की. प्रमुख ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि इस विद्यालय में उन्होंने प्राथमिक शिक्षा ग्रहण की है. आज विद्यालय में उनके बच्चे पढ़ रहे हैं. शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि शिक्षक की मेहनत के बदौलत ही इस विद्यालय से 2 विद्यार्थी एकलव्य विद्यालय प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं. बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बबलु हांसदा, प्रधानाध्यापिका रीना कुमारी, शिक्षक चुनका मार्डी, सरिता किस्कू, गोविंद कर्मकार, रानी किस्कू, टीकाराम किस्कू, स्वपन कुमार साहा और अभिभावक उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही