Search

 
 
 

मुसाबनी : विधायक रामदास सोरेन ने किया वन पट्टा का वितरण

 
Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी प्रखंड सभागार में गुरुवार को वन विभाग से स्वीकृत वन पट्टा का वितरण विधायक रामदास सोरेन ने किया. विधायक ने इस अवसर पर कहा कि सीएम हेमंत सोरेन के मिशन को धरातल पर उतारना है. वन क्षेत्र के आसपास वर्षों से रहने वाले लोगों को वन पट्टा दिया जा रहा है. इससे वैसे लोगों को सम्मान के साथ जीने का अधिकार मिलेगा. उप विकास आयुक्त (डीडीसी) मनीष कुमार ने कहा कि वन पट्टा के माध्यम से वन क्षेत्र को सुरक्षा मिलेगी, साथ ही रोजगार को बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने वन क्षेत्र में रहने वाले लोगों से अधिक संख्या में इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने को कहा. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-bokaro-intuc-congratulated-kamal-bhaskar-on-being-appointed-cgm-of-guava-sail-mine/">नोवामुंडी

: कमल भास्कर को गुवा सेल खदान का सीजीएम बनाए जाने पर बोकारो इंटक ने दी बधाई 
उप विकास आयुक्त ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि सरकार के योजनाओं का लाभ अधिक लोगों को मिले इसके लिए काम करें. प्रभारी सीओ राजीव कुमार ने बताया कि 3 सामुदायिक पट्टा और 17 व्यक्तिगत पट्टा को इस बार स्वीकृति मिली है. उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को सामुदायिक पट्टा के लिए आवेदन देने को कहा. जिसमें मैदान हो और अन्य सामाजिक कार्य किया जा रहा है. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक, प्रभारी सीओ राजीव कुमार, बीडीओ सीमा कुमारी, प्रमुख रामदेव हेम्ब्रम, उप प्रमुख काकोली घोष, पूर्व जिला पार्षद बाघराय मार्डी, दिनेश साव, प्रधान सोरेन और लाभुक व पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही