Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुसाबनी : विधायक रामदास सोरेन ने किया दो योजनाओं का शिलान्यास

Musabani (Sanat Kumar Pani) : घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामदास सोरेन ने रविवार को 76 लाख की लागत से बनने वाले दो योजनाओं का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया. गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के माछभंडार से रेहड़ाघुटू तक 1.2 किमी की सड़क का निर्माण 61 लाख की लागत से किया जाएगा. मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत धोबनी पंचायत के डुंगरीडिह प्राथमिक विद्यालय में दो अतिरिक्त कमरों का निर्माण 16 लाख की लागत से किया होगा. दोनों योजनाओं का निर्माण जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) निधि से किया जाना है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-bjp-workers-listened-to-the-mind-of-the-prime-minister-in-mouda-panchayat-bhavan/">बहरागोड़ा

: मौदा पंचायत भवन में प्रधानमंत्री के मन की बात भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी 

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि माछभांडार के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई. डुंगरीडिह में विद्यालय भवन निर्माण होने से बच्चों के पढ़ाई में सुविधा होगी. मौके पर मुसाबनी झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, गुड़ाबांदा झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुराई टुडू, जगदीश भकत, सोमाय सोरेन, दुर्गा मुर्मू, राम कर्मकार, फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत की मुखिया फुलमनी मुर्मू, धोबनी पंचायत के मुखिया रामचंद्र मुर्मू आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही