Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुसाबनी : पुलिस की पिटाई से घायल युवक से मिले विधायक रामदास सोरेन

Advertisement
Advertisement
Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी थाना क्षेत्र के पारुलिया टोला रहड़गोड़ा के युवक गंगाराम मार्डी की डुमरिया पुलिस के द्वारा पिटाई किये जाने का मामला सामने आया है. घायल युवक का इलाज पारुलिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. इसकी जानकारी मिलने पर घाटशिला विधायक रामदास सोरेन रविवार को सीएचसी पहुंचे और घायल युवक से भेंट की. युवक ने विधायक को बताया कि शनिवार शाम को पुलिस ने उसे क्रिकेट खेलने के दौरान उठा लिया. मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए जमकर पिटाई की. डुमरिया थाना के एएसआई राजेश कुमार द्वारा मोबाइल चोरी स्वीकार करने का दबाव दिया जा रहा था. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-woman-accuses-neighbor-of-threatening-her-case-registered/">मनोहरपुर

: महिला ने पड़ोसी पर लगाया धमकी देने का आरोप, मामला दर्ज

विधायक ने की पुलिस अधिकारियों से बात

शनिवार रात को पिटाई के बाद उसे छोड़ दिया गया. युवक के पिता कुनू मार्डी ने इसकी शिकायत डीएसपी से की है. विधायक रामदास सोरेन ने पुलिस विभाग के वरीय अधिकारियों से फोन पर बात करते हुए घायल युवक का इलाज किसी अच्छे अस्पताल में कराने और पिटाई के आरोपी एएसआई पर कारवाई करने को कहा है. इस दौरान डुमरिया झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, सोमाय सोरेन, भागात हांसदा, कान्हू सामंत, जयपाल सिंह मुर्मू आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही