Search

 
 
 

मुसाबनी : सांसद ने विधायक पर लगाया सेविकाओं को भड़काने का आरोप

 
Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी सेविका संघ ने शनिवार को प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम से मिलकर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया. प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख को बताया की आत महीनों से केंद्र सरकार के द्वारा मिलने वाली मानदेय राशि सेविकाओं को नहीं मिली है. राज्य सरकार की ओर से मिलने वाला अतिरिक्त मानदेय दो माह से बकाया है. आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था दुकानों से उधारी में राशन लाकर करनी पड़ रही हैं, जिसकी राशि भी नहीं मिली है. सेविकाओं ने बताया कि इस समस्या की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दो माह पूर्व और घाटशिला विधायक को एक माह पूर्व ही दी गई है, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-interactive-session-organized-for-class-12th-students-at-sns-vidya-mandir/">घाटशिला

: एसएनएस विद्या मंदिर में 12वीं के छात्रों के लिए इंटरैक्टिव सत्र आयोजित

सांसद ने जिला की बैठक में समस्या को रखने का दिया आश्वासन

विधायक ने केंद्र सरकार का फंड नहीं आने के कारण मानदेय नहीं मिलने की बात कही थी. प्रमुख ने सेविकाओं के समक्ष ही सांसद विद्युत वरण महतो से फोन पर बात कर सेविकाओं की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. सांसद ने बताया कि केंद्र सरकार ने राज्य सरकार की कोई भी राशि को रोक कर नहीं रखा है. विधायक द्वारा सेविकाओं को भड़काने का काम किया जा रहा है. सांसद ने फोन पर सेविकाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि आगामी जिला की बैठक में जिले के उपायुक्त के समक्ष इन समस्याओं को रखेंगे. मौके पर सेविका संघ की अध्यक्ष लक्ष्मी पातर, अनीता हांसदा, उमा भगत, कमला बेलदार, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा घाटशिला विधानसभा प्रभारी भुकतू मार्डी आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही