Search

 
 
 

मुसाबनी : सांसद ने ताम्र खदानों को चालू करने की खान सचिव से की मांग

 
Musabani (Sanat Kumar Pani) : सांसद विद्युत वरण महतो ने बुधवार को खान भारत सरकार के खान सचिव से मिलकर मुसाबनी क्षेत्र में बंद एचसीएल की खदानों को चालू करने की मांग की है. सांसद ने इस संबंध में खान सचिव को पत्र सौंपकर बताया कि ब्रिटिश काल से मुसाबनी में खदानें चल रही थी. ताम्र खदानों से क्षेत्र में हजारों लोगों को रोजगार मिलता था. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-74th-van-mahotsav-program-of-saranda-forest-division-completed/">किरीबुरू

: सारंडा वन प्रमंडल का 74वां वन महोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न

खदानें चालू होने से मजदूरों को मिलेगा रोजगार

खदानें बंद होने से इस क्षेत्र के मजदूर बेरोजगार हो गए हैं. बाजार पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है. सांसद ने बताया कि उनके प्रयास से झारखंड सरकार ने 388 हेक्टेयर जमीन का लीज दिया है, 323 हेक्टेयर का पर्यावरणीय स्वीकृति मिली है. 65 हेक्टेयर जमीन का मामला तकनीकी पेंच में फंसा है. जिसके कारण सुरदा माइंस के साथ सुरदा फेज टू और मुसाबनी कंसट्रेटर प्लांट में भी तीन वर्षों से काम बंद है. उन्होंने कहा कि खदानें चालू होने से मजदूरों को रोजगार मिलेगा. क्षेत्र में खुशहाली आयेगी. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-block-level-bankers-committee-meeting-held/">बहरागोड़ा

: प्रखंड स्तरीय बैंकर्स कमिटी की हुई बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही