Search

 
 
 

Musabani : सांसद ने मुसाबनी के बंद खदानों को चालू कराने को केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन

 
Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी प्रखंड में मौजूद ताम्र खदानों को पुनः चालू कराने की पहल जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने की है. विगत कई वर्षों से बंद इन खदानों और मऊभंडार स्थित स्मेल्टर प्लांट को चालू कराने की मांग को लेकर सांसद ने गुरुवार को केंद्रीय खनन मंत्री जी किशन रेड्डी को ज्ञापन सौंपा. जिसमें कहा गया है कि मुसाबनी के धोबनी, किशनगाढ़िया, पाथरगोड़ा, राखा और चापड़ी खदानों में बड़ी मात्रा में कॉपर और अन्य बहुमूल्य धातु विद्यमान है. विगत कई वर्षो से बंद इन खदानों के चालू होने से देश के आर्थिक विकास में सकारात्मक असर पड़ेगा. साथ ही इस क्षेत्र हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-celebrated-the-44th-death-anniversary-of-playback-singer-mohammed-rafi/">Kiriburu

: पार्श्व गायक मोहम्मद रफी का 44वीं पुण्यतिथि मनाई

कॉपर खदानों के बंद होने आर्थिक विकास हुआ प्रभावित

मुसाबनी खान समूह के कॉपर खदानों के बंद होने से क्षेत्र का आर्थिक विकास प्रभावित हो गया है. सांसद ने बंद खदानों के साथ-साथ मऊभंडार प्लांट के आधुनिकीकरण करते हुए चालू करने की पहल करने की मांग की. सांसद विद्युत वरण महतो ने केंद्रीय खनन मंत्री को ज्ञापन के माध्यम से बताया कि खदानों में उत्पादन शुरू होने के साथ मऊभंडार स्मेल्टर प्लांट में प्रोडक्शन शुरू होने से प्लांट के बेरोजगार मजदूरों को पुनः रोजगार प्राप्त होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही