Search

 
 
 

मुसाबनी : मुर्गाघुटू रोजगार समिति ने मजदूरों को समर्थन देने का लिया निर्णय

 
Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी प्रखंड के मुर्गाघुटू पंचायत भवन में शनिवार को मुखिया मुचिराम हांसदा की अध्यक्षता में मुर्गाघुटू रोजगार समिती की बैठक आयोजित हुई. बैठक में एक्सेल इंडिया कंपनी के मजदूरों की समस्या पर विचार विमर्श किया गया. समिति ने मजदूरों को पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया. विदित हो कि जियाडा की जमीन पर लगने वाली फैक्टरी को चलाने में सहयोग करने व स्थानीय मजदूरों को रोजगार दिलाने के लिए मुर्गाघुटू रोजगार समिति का गठन स्थानीय लोगों द्वारा किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rajesh-shukla-expressed-deep-sorrow-over-balasore-train-accident/">जमशेदपुर

: बालासोर रेल दुर्घटना पर राजेश शुक्ल ने जताया गहरा दुःख

मेन गेट की ताला बंदी करने का निर्णय

बैठक में कहा गया कि जियाडा की जमीन पर स्थानीय मजदूर ही काम करेंगे. बाहर से आकर कुछ लोग माहौल को खराब करने का प्रयास रहे है. मजदूरों को समय पर पूर्ण वेतन देने का काम मजदूर सप्लाई करने वाले एजेंसी की होती है. इसके लिए शीघ्र ही प्रबंधन और मजदूरों के साथ वार्ता करके समस्या का समाधान किया जायेगा. कहा गया कि प्रबंधन दोषी होगा तो मेन गेट की ताला बंदी की जायेगी. बैठक में मुखिया मुचिराम हांसदा, पंचायत समिती सदस्य राजेश कुमार, ग्राम प्रधान जगदीश गोप, ओमियो महतो, हीरा महतो, वार्ड सदस्य बुधराय किस्कू, राजेश गोप, कोकेन कायम, सुबोध सिंह, आर पी सिंह, धनंजय सिंह आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही