Search

 
 
 

मुसाबनी : सिदो-कान्हू की नई मूर्ति लगी, विधायक 30 को करेंगे अनावरण

 
Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी बस स्टैंड परिसर स्थित शहीद सिदो-कान्हू की नई मूर्ति को मंगलवार को जिला प्रशासन द्वारा स्थापित कराया गया. विगत 25 मई को एक युवक द्वारा शहीदों की मूर्ति को खंडित कर दिया गया था. झामुमो ने इसके विरोध में पर धरना प्रदर्शन किया था. पुलिस प्रशासन द्वारा नई मूर्तियों के स्थापना के आश्वासन पर धरना-प्रदर्शन स्थगित किया गया था. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-bjp-workers-heard-my-booth-is-the-strongest-dialogue-program-in-panchayat-bhawan/">नोवामुंडी

: भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंचायत भवन में सुना “मेरा बूथ सबसे मजबूत” संवाद कार्यक्रम
नई मूर्तियों को स्थापित करने पर झामुमो के कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है. घाटशिला विधायक रामदास सोरेन द्वारा 30 जून को पारंपरिक पूजा अर्चना के साथ शहीदों की मूर्ति का अनावरण किया जायेगा. मौके पर झामुमो मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, डुमरिया प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, सोमाय सोरेन, कान्हू सामंत, प्रियनाथ बास्के, तपन कुंडू, पालु माझी आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही