Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुसाबनी : बागजांता माइंस सड़क विस्थापित कमेटी का असहयोग आंदोलन शुरू

Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी प्रखंड के लाटिया चौक पर मंगलवार को अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर बागजांता यूसिल माइंस रैयतदारों ने सड़क विस्थापित कमेटि के नेतृत्व में असहयोग आंदोलन शुरू कर दिया गया है. सुबह पांच बजे से ही सड़क विस्थापित कमेटि के पदाधिकारियों अपनी रैयती जमीन पर यूसिल के व्यवसायिक परिवहन पर नजर रखे हुए थे. आंदोलन के मद्देनजर सुबह से ही हाइवा से चलने वाले अयस्क की ढुलाई बंद रखी गई है. इस दौरान जादूगोड़ा से कर्मचारियों को लेकर बागजांता मांइस जा रही बस, बोलेरो और सूमो गाड़ी को लाटिया चौक पर मौजूद रैयतदारों ने रोक दिया. सड़क विस्थापित कमेटि के पदाधिकारियों ने बताया कि बागजाता माइंस जाने वाले कर्मचारी और अधिकारी अपने निजी वाहन से काम के लिए जाने का इच्छुक हो तो जा सकते हैं. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-police-caught-pickup-van-carrying-illegal-scrap/">किरीबुरू

: पुलिस ने अवैध स्क्रैप लदे पीकअप वैन को पकड़ा

15 वर्ष से ज्यादा होने पर भी भूमि अधिग्रहण का लाभ नहीं दिया गया

[caption id="attachment_631543" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/andolan-300x246.jpg"

alt="" width="300" height="246" /> परिवहन रोकते हुए.[/caption] विस्थापित कमिटि के संरक्षक बुद्धेश्वर मुर्मू ने बताया कि विगत 15-16 वर्षो से जमीन पर यूसीआईएल को परिवहन के लिए इसलिए सहमति दी गई थी की यूसिल ने हमें भरोसा दिया था कि आनेवाले दिनों में भूमि अधिग्रहण के लिए नियम संगत प्रक्रिया पूरा कर रैयतदरों को मुआवजा और नौकरी का लाभ दिया जाएगा. यूसीआईएल प्रबंधन को इसी भरोसा में सहयोग किया गया. लेकिन 15 वर्ष से ज्यादा बीत जाने के बाद भी रैयतों को भूमि अधिग्रहण का लाभ नहीं दिया गया. इसलिए लाटिया-बादिया मौजा के रैयतदारों को यूसीआईएल प्रबंधन के विरोध में अपने जमीन पर खड़े होकर असहयोग आंदोलन करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि युसीआईएल द्वारा भूमि अधिग्रहण को पूरा करने के बाद ही आंदोलन को स्थगित किया जायेगा और परिवहन चालू करने देने पर विचार किया जायेगा. इसे भी पढ़ें :गावां">https://lagatar.in/ganwa-fire-broke-out-in-the-house-due-to-short-circuit-goods-worth-rs-1-lakh-burnt-to-ashes/">गावां

: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, 1 लाख रुपए का सामान जलकर राख

परिवार संग किया विरोध प्रदर्शन 

सड़क विस्थापित कमिटि के सदस्यों ने अपने परिवार के साथ रैयती जमीन पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान जमीन हमारा अधिकार तुम्हारा नहीं चलेगा, सड़क विस्थापितों को अपने अधिकार देना होगा, यूसीआईएल की मनमानी नहीं चलेगी जैसे नारे लगाये गये. असहयोग आन्दोलन में सड़क विस्थापित कमेटि के संरक्षक बुद्धेश्वर मुर्मू, अध्यक्ष मंगल महाली, उपाध्यक्ष सूरज प्रसाद साहू, महासचिव राकेश मुर्मू, सचिव बरियाड़ टुडू, कोषाध्यक्ष दीपक मंडल, सुनील कुमार महाली, रमेश माहली आदि रैयतदार परिवार के साथ उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-pump-house-number-one-main-pipe-burst-water-supply-stopped/">चाकुलिया

: पंप हाउस नंबर एक का मेन पाइप फटा, जलापूर्ति बंद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही