Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुसाबनी : दो माह से नहीं मिला राशन, कार्डधारी करेंगे भूख हड़ताल

Advertisement
Advertisement
Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी प्रखंड के माटीगोड़ा पंचायत अंतर्गत स्वासपुर विद्यालय प्रांगण में गुरुवार को टोला प्रधान सुनील पात्रो की अध्यक्षता में जन वितरण प्रणाली के लाभुकों की बैठक आयोजित हुई. बैठक में मुसाबनी प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम, माटीगोड़ा पंचायत के मुखिया बॉबी मार्डी, वार्ड सदस्य वरुण सिंह भूमिज ने लाभुकों की समस्याओं को सुना. लाभुकों द्वारा बताया गया की जुलाई और अगस्त माह का राशन अभी तक नहीं मिला है, जिसके कारण कई परिवारों की स्थिति बहुत खराब हो चुकी है कई परिवार भुखमरी की स्थिति में हो गई है. इसे भी पढ़ें : चंद्रप्रकाश">https://lagatar.in/chandraprakash-meets-gadkari-demands-construction-of-worship-circuit-from-rajrappa-to-tarapeeth/">चंद्रप्रकाश

मिले गडकरी से, रजरप्पा से तारापीठ तक उपासना सर्किट निर्माण की मांग

नहीं हो पाया किसी भी अधिकारी से बात - प्रमुख

ग्रामीणों की शिकायत पर प्रखंड प्रमुख एवं मुखिया ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया. प्रमुख ने आपूर्ति कर्मियों से फोन पर संपर्क किया. आपूर्ति कर्मियों ने बताया कि इस बारे में गोदाम के एजीएम ही बता पाएंगे. एजीएम से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे भी संपर्क नहीं हो पाया. बैठक में निर्णय लिया गया कि शुक्रवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा अगर फिर भी समस्या का समाधान नहीं होती है तो सभी लाभुक भूख हड़ताल करेंगे. बैठक में अर्चना भगत, ललिता भकत, तरुण सिंह, कृष्ण माझी आदि लाभुक उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही