Search

 
 
 

मुसाबनी : पंचायत समिति सदस्यों की बैठक में नहीं पहुंचे पदाधिकारी, विरोध

 
Musabani (Sanat Kr Pani) : मुसाबनी प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी समेत कई विभागों के प्रतिनिधि अनुपस्थित रहे. इससे आक्रोशित होकर प्रमुख रामदेव हेंब्रम समेत सभी पंचायत समिति सदस्यों ने मीटिंग का बहिष्कार करने का निर्णय लिया. बिना चर्चा के ही बैठक समाप्त हो गई. प्रमुख रामदेव हेंब्रम ने बताया कि बीडीओ लगातार पांच बैठकों में नहीं आईं. पंचायत समिति सदस्यों का लगातार अपमान किया जा रहा है. बीडीओ के साथ अन्य विभागों के पदाधिकारी भी पंसस की बैठक में उपस्थित होना आवश्यक नहीं समझते. इसे भी पढ़ें : पीरटांड़">https://lagatar.in/pirtand-300-people-will-travel-together-to-extinguish-the-parasnath-forest-fire/">पीरटांड़

: पारसनाथ जंगल की आग बुझाने के लिए एक साथ 300 लोग करेंगे कूच

एसडीओ से करेंगे बीडीओ की शिकायत - पंसस

प्रमुख ने कहा कि अगर बीडीओ को जिला मीटिंग में जाना था तो इसकी सूचना सुबह देकर बैठक को स्थगित कर सकती थीं. बिना कोई जानकारी दिए वे बैठक में अनुपस्थित रहीं. जिससे पंचायत सदस्य समिति किसी भी प्रकार का सवाल जवाब और जानकारी बीडीओ से नहीं ले पाई. प्रमुख व अन्य पंचायत समिति सदस्यों ने बताया कि इसकी शिकायत एसडीओ से करेंगे. मौके पर उप प्रमुख काकोली घोष, भरत चंद्र भगत, बंदना पाल, गोरा पूर्ती, हरि शरण महाकुड़, भुजु मुर्मू, फुलमनी मुर्मू, संगीता माहली, चंदा मुखी, प्रियंका देवी दीपाली मंडल आदि पंसस उपस्थित थे. इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी से दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया. परंतु संपर्क नहीं हो पाया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही