Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुसाबनी : बाइक के धक्के से वृद्धा जख्मी, डुमरिया सीएचसी में इलाजरत

Musabani (Sanat Kr Pani) : मुसाबनी थाना क्षेत्र के पारुलिया ग्रामीण बैंक के सामने एक वृद्धा को बाइक सवार ने टक्कर मार दी. इससे वृद्धा सड़क पर गिर गई. उसके सिर पर गंभीर चोट लगी है. बैंक के कर्मचारियों और ग्रामीणों ने घायल वृद्धा को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरिया पहुंचाया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-demand-for-construction-of-railway-overbridge-in-barigoda-and-govindpur-as-well/">जमशेदपुर

: बारीगोड़ा व गोविंदपुर में भी रेलवे ओवरब्रिज बनाने की मांग
जानकारी के मुताबिक डुमरिया थाना क्षेत्र के बड़ाकांजिया गांव के टोला माहलीसाई की मुगली सामाद (65 वर्ष) पारुलिया ग्रामीण बैंक आई थी. सड़क पार करने के दौरान एक बाइक सवार ने उसे पीछे से ठोकर मार दी. वृद्धा गिरकर बेहोश हो गई. सीएचसी में डॉ. श्याम सोरेन द्वारा घायल वृद्धा का इलाज किया जा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही