Search

 
 
 

मुसाबनी : आंदोलन के 13वें दिन विस्थापित कमेटी ने सड़क पर की बैठक

 
Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी के लाटिया चौक पर रविवार को बागजांता माइंस सड़क विस्थापित कमेटी की बैठक कमेटी के अध्यक्ष मंगल माहली की अध्यक्षता में आयोजित हुई. यह बैठक सड़क पर की गई. इस बैठक में असहयोग आंदोलन की आगे की रणनीति बनाई गई. बैठक में कहा गया कि यूसिल प्रबंधन षड्यंत्र के तहत बागजांता माइंस में उत्पादन बंद करते हुए अस्थाई मजदूरों को काम नहीं दे रही है. सड़क विस्थापित कमेटी द्वारा माइंस का काम बंद नहीं कराया गया है. मजदूरों और अधिकारियों को भी माइंस जाने से रोका नहीं गया है. केवल यूसिल के व्यवसायिक वाहनों पर रोक लगाया गया है. जबतक यूसिल प्रबंधन द्वारा रैयतदारों को मुआवजा और अन्य मांगों को पूरा नहीं किया जाता है असहयोग आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें : बगोदर">https://lagatar.in/bagodar-meeting-with-mla-appeals-for-support-of-khatian-based-planning-policy/">बगोदर

: विधायक से मिलकर खतियान आधारित नियोजन नीति के समर्थन की अपील

प्रबंधन स्थानीय लोगों में फुट डालने का कर रही है प्रयास

सड़क विस्थापित कमेटी के संरक्षक बुद्धेश्वर मुर्मू ने कहा कि यूसिल प्रबंधन स्थानीय लोगों के बीच फुट डालने का प्रयास कर रही है. पहले भी बिना वाहनों के परिवहन किये दो माह तक उत्पादन किया गया है. स्थानीय मजदूरों और विस्थापित कमेटी के बीच मनमुटाव पैदा करने के लिए यूसिल प्रबंधन ने उत्पादन बंद किया है. उन्होंने कहा कि फूट डालो राज करो की नीति नहीं चलने देंगे. बैठक में मुसाबनी अंश 19 की जिला पार्षद लक्ष्मी मुर्मू, बुद्धेश्वर मुर्मू, मंगल माहली, सूरज कुमार साहू, दिलीप मंडल, राकेश मुर्मू, रमेश माहली, गालू टुडू, मदन टुडू, बरियार टुडू के साथ साथ रैयतदारों के परिवार बच्चों संग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही