Search

 
 
 

मुसाबनी : पशु शेड निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर प्रमुख ने किया निरीक्षण

 
Musabani (Sanat Kr Pani) : मुसाबनी प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम ने शनिवार को पंचायत समिति सदस्यों के साथ गोहला पंचायत के गोहला गांव में बने पशु शेडों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में प्रमुख ने पाया कि लाभुक बिटीमाई बेसरा और सुशीला बेसरा का पशु शेड एक साथ बना दिया गया है. शेड में एक दीवार, पाराफिट और एक सोकपीट नहीं बनाया गया है. शेड का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं किया गया है. पूरी राशि की निकासी कर योजना को पूर्ण दिखाया गया है. इस योजना में शिलापट्ट भी नहीं लगाया गया है. प्रमुख ने बताया कि इस योजना के तहत लगभग 40 हजार का घोटाला मनरेगा अधिकारियों के मिली भगत से किया गया है. सरकारी राशि की लूट की जा रही है. निरीक्षण के दौरान पंचायत समिति सदस्य भरत चंद्र भगत, हरि शरण महाकुड़ और वंदना पाल उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-a-middle-aged-man-committed-suicide-after-being-run-over-by-a-train-in-jugsalai/">जमशेदपुर

: जुगसलाई में ट्रेन से कटकर अधेड़ ने की आत्महत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही