Search

 
 
 

मुसाबनी : मुखिया की पहल पर जल मीनार की हुई मरम्मत

 
Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी प्रखंड के माटीगोड़ा पंचायत अंतर्गत माटीगोड़ा बस्ती में चार दिन से खराब सोलर जल मीनार की मरम्मत शनिवार को मुखिया बॉबी मार्डी की पहल पर हुई. जल मीनार खराब होने से सैकड़ों लोगों को पेयजल की दिक्कत हो रही थी. ग्रामीणों ने इसकी सूचना मुखिया को दी. मुखिया ने अपने प्रतिनिधि सुशेन कालिंदी को मौके पर भेजा. उन्होंने पंसस गोरा पूर्ति के साथ मिस्त्री को बुलाकर जल मीनार को दुरुस्त कराया. जल मीनार के ठीक हो जाने से ग्रामीणों को पेयजल संकट से राहत मिली. इसके लिए ग्रामीणों ने मुखिया बॉबी मार्डी का आभार जताया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-girl-student-fainted-while-eating-chips-died-in-hospital/">जमशेदपुर

: चिप्स खाने के दौरान स्कूल में बेहोश हुई छात्रा, अस्पताल में मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही