Search

मुसाबनी : दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी थाना क्षेत्र के पूरनापानी नाला के पास मुख्य सड़क पर मंगलवार को दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में मेढ़िया निवासी कारिया किस्कू की मौत हो गई. जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल युवक महुलबेड़ा के रहने वाले हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक बाइक में तीन व्यक्ति सवार थे. सड़क पर बने गड्ढों को बचाने के क्रम में दोनों बाइक आपस में टकरा गई. घायल मो मुख्तार, निजाम और कलाम का सीएचसी मुसाबनी में प्राथमिक इलाज किया गया. घायलों में मो मुख्तार की स्थिति गंभीर बनी हुई है. उसे बेहतर उपचार के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया है. विदित हो कि पूरनापानी पुलिया जर्जर हो चुकी है और उससे लोहे के सरिए बाहर निकल गए है. गड्ढों को बचाने के चक्कर में अक्सर उक्त स्थान पर दुर्घटनाएं होती रहती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-in-tea-shop-thieves-took-away-cash-and-gas-cylinder/">जमशेदपुर

: चाय दुकान में चोरी, नकद और गैस सिलेंडर ले उड़े चोर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp