Search

मुसाबनी : सरकारी जमीन पर पेड़ काटने को लेकर आक्रोश

Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी प्रखंड के माटीगोड़ा पंचायत अंतर्गत माटीगोड़ा हनुमान मंदिर के पास मौजूद विशाल नीम को एक व्यक्ति द्वारा मशीन से काट दिया गया. पेड़ काटे जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है. इस संबंध में भाजयुमो जादूगोड़ा मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर को नीम के पेड़ को पेड़ काटने वाली मशीन से काट दिया गया. धूप तेज होने के कारण आसपास के ग्रामीण अपने घरों में थे. उन्होंने बताया कि इस पेड़ को पहले भी काटने का प्रयास किया गया था. अंचल कार्यालय में इसकी शिकायत की गई थी. शनिवार को भी अंचल कर्मी द्वारा इस स्थल की जांच की गई थी. दोपहर को चुपचाप तरीके से पेड़ काट दिया गया. विक्रम सिंह ने कहा कि इस पेड़ की पूजा की जाती थी. पेड़ काटे जाने से ग्रामीण आक्रोशित हैं. उन्होंने बताया कि सरकारी जमीन को कब्जा करने की कोशिश की जा रही है. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-online-lecture-organized-on-the-importance-of-yoga/">घाटशिला

: योग के महत्व पर ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp