Search

 
 
 

मुसाबनी : पंचायती राज पदाधिकारी ने की योजनाओं की समीक्षा

 
Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी प्रखंड सभागार में जिला पंचायत राज पदाधिकारी रजनीकांत मिश्रा की अध्यक्षता में सोमवार को जन्म और मृत्यु निबंधन की जानकारी और प्रमाण पत्र निर्गत करने से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने बताया कि 30 दिन के अन्दर जो भी निबंधन के लिए आवेदन आते हैं, वैसे आवेदन का निष्पादन पंचायत सचिव के स्तर पर नियमानुसार किया जाएगा. 30 दिन से 1 वर्ष के अन्दर वाले आवेदन शपथ पत्र लगाकर प्रखंड विकास पदाधिकारी से अनुमति प्राप्त करके आवेदन का निष्पादन किया जाएगा. एक वर्ष से ऊपर वाले आवेदन का निष्पादन अनुमंडल कार्यालय से जांच के बाद किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-instructions-not-to-post-objectionable-posts-on-social-media-regarding-muharram/">धनबाद

: मुहर्रम को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट न करने की हिदायत

अस्पताल में जन्म या मृत्यु होने पर वहीं से बनेगा प्रमाण पत्र

जानकारी दी गई कि सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाले बच्चे अथवा मृत्यु होने पर प्रमाण पत्र अस्पताल से ही निर्गत होगा. अगर व्यक्ति की मृत्यु घर पर होती है तो ग्राम प्रधान एवं मुखिया के सत्यापन के उपरांत संबंधित पंचायत से ही निर्गत की जाएगी. साथ ही सेविकाओं को घर-घर जाकर सर्वेे कर छुटे हुए मृत व्यक्तियों का मृत्यु प्रमाण पत्र/बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र निबंधन कराने का निर्देश दिया गया. इसके साथ आयुष्मान भारत, पेंशन, सावित्री वाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, 15वें वित्त आयोग योजना, पंचायत सुदृढ़ीकरण आदि योजनाओं से संबंधित समीक्षा की गई. बैठक में प्रभारी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखण्ड समन्वयक (पंचायत राज), सभी मुखिया, पंचायत सचिव, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सेविका, जेएसएलपीएस और प्रखंड के कर्मी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही