Search

 
 
 

मुसाबनी : यूसिल प्रबंधन के आश्वासन के बाद अभिभावकों का धरना समाप्त

 
Musabani (Sanat Kumar Pani) : यूसिल प्रबंधन के आश्वासन के बाद मंगलवार देर शाम को अभिभावकों का धरना-प्रदर्शन समाप्त हो गया. पूर्व जिला पार्षद बाघराय मार्डी के नेतृत्व में लगभग आठ घंटे तक अभिभावक जादूगोड़ा अस्पताल चौक के पास यूसिल गेट के सामने धरने पर डटे रहे. इसके बाद यूसिल प्रबंधन की ओर से बैठक बुलाई गई. इस मुद्दे पर पूर्व जिला पार्षद बाघराय मार्डी और कार्मिक अधिकारी एएल शिंदे के बीच वार्ता हुई. प्रबंधन ने आरटीई के तहत नामांकित नौवीं कक्षा में नामांकित बच्चों का फीस सीएसआर फंड से करने पर सहमति जताई. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-bhajan-evening-organized-in-mousibadi-2/">नोवामुंडी

: मौसीबाड़ी में भजन संध्या आयोजित

बच्चों के भविष्य के लिए संघर्ष जारी रखेंगे - मार्डी

जबकि टीएनपी के तहत दसवीं उत्तीर्ण बच्चों के लिए एक सप्ताह का समय मांगा. दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौते पर हस्ताक्षर किया गया. बैठक में यूसिल की ओर से राकेश कुमार, उप महाप्रबंधक (कार्मिक एवं औस), डॉ. पीके ताम्रकार, मुख्य अधीक्षक (मिल), सूरज शिंदे, प्रबंधक विभाग व पूर्व जिला परिषद बाघराय मार्डी उपस्थित थे. पूर्व जिला पार्षद बाघराय मार्डी ने बताया कि बच्चों के भविष्य के लिए संघर्ष जारी रखेंगे, एक सप्ताह के अंदर यूसिल प्रबंधन द्वारा टीएनपी के तहत नामांकित बच्चों को 11 वीं नामांकित नहीं करने पर फिर से आंदोलन किया जाएगा. इस मामले में यूसिल के जीएम एसके शर्मा ने प्रबंधन की ओर से परमाणु उर्जा केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में छात्रों के लिए हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया है. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-bhajan-evening-organized-in-mousibadi-2/">नोवामुंडी

: मौसीबाड़ी में भजन संध्या आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही