Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुसाबनी : पारुलिया पंचायत सचिवालय वर्षों से अधूरा, ग्रामीणों में रोष

Musabani (Sanat Kr. Pani) : मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत पारुलिया पंचायत का सचिवालय भवन निर्माण कार्य कई वर्षों से अधूरा पड़ा है. अब तक ग्राउंड फ्लोर का ही निर्माण किया गया है. दूसरे तल्ले का निर्माण अधूरा है. पंचायत समिति सदस्य हरिशरण महाकुड़ और ग्राम प्रधान अशोक सोरेन ने बताया कि इस भवन का निर्माण 2010 से किया जा रहा है. 21 लाख की लागत से निर्माण कार्य पूरा किया जाना था. विभागीय पदाधिकारियों की लापरवाही के कारण पंचायत सचिवालय भवन का निर्माण कार्य वर्षों से अधूरा है. इस कारण पंचायत के जनप्रतिनिधियों और आम जनता को परेशानियां उठानी पड़ती हैं. पंसस हरिशरण महाकुड़ और ग्राम प्रधान अशोक सोरेन ने पंचायत सचिवालय का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की है.

इसे भी पढ़ेंबहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-water-crisis-is-getting-deeper-in-kheduya-panchayat/">बहरागोड़ा

 : खेड़ूया पंचायत में गहराता जा रहा है जल संकट

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही