Search

मुसाबनी : जादूगोड़ा थाना में शांति समिति की हुई बैठक

Musabani (Sanat Kumar Pani) : जादूगोड़ा थाना परिसर में गुरुवार देर शाम को डीएसपी चंद्रशेखर आजाद की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर चर्चा की गई. डीएसपी ने बैठक में आए शांति समिति के सदस्यों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली. उन्होंने कहा कि कोई भी समस्या हो पुलिस प्रशासन को बताएं समाधान किया जाएगा. बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में पर्व त्योहारों में कोई अप्रिय घटना आज तक नहीं हुई है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-fierce-fire-in-bansal-electric-bike-showroom-loss-of-crores-likely/">आदित्यपुर

: बंसल इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम में लगी भीषण आग, करोड़ों के नुकसान की संभावना

इस क्षेत्र में भाईचारा के साथ मनाए जाते हैं सभी पर्व

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Musabani-Shanti-Samiti-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जादूगोड़ा क्षेत्र में सभी पर्व भाईचारे के साथ मनाई जाते हैं. सदस्यों ने कहा कि इस पर्व में किसी तरह का कोई जुलूस अखाड़ा नहीं निकलता है. घर पर ही इस पर्व को हमलोग शांतिपूर्ण तरीके से मनाते हैं. मौके पर पोटका सीओ इम्तियाज अहमद, पोटका बीडीओ, जादूगोड़ा सर्कल इंस्पेक्टर इंद्रदेव राम, जादूगोड़ा थाना प्रभारी संजीव कुमार झा, टिकी मुखी, राजेश कुमार, दीपाली मंडल, माटिगोड़ा मुखिया बॉबी मार्डी, सुसेन कालिंदी आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp