Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुसाबनी : शब-ए-बारात व होली को लेकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

Musabani (Sanat Kr Pani) : मुसाबनी थाना परिसर में सोमवार की शाम को होली और शब-ए-बारात के मद्देनजर अंचल अधिकारी राजीव कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक में सभी समुदाय के लोग और शांति समिति के सदस्य शामिल हुए. इस अवसर पर थाना प्रभारी राजा दिलावर ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि आपसी सौहार्द्र के साथ पर्व मनाने की यहां की परंपरा है. उसी तरह शब-ए-बारात और होली का त्योहार भी हम सब मिलकर मनाने का संकल्प लें. इस अवसर पर सभी ने अपनी-अपनी राय रखी और कहा कि हम सब जिस तरह मिलजुल कर रहते हैं उसी तरह आपसी सौहार्द्र के साथ दोनों त्योहारों को मनाएंगे. प्रशासन से यह मांग की गई कि पेट्रोलिंग की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-bjps-ichagarh-district-level-holi-meeting-organized/">चांडिल

: भाजपा का ईचागढ़ विस स्तरीय होली मिलन समारोह आयोजित

रैश ड्राइव और हुड़दंग करने वालों पर अंकुश लगाने की मांग

रैश ड्राइव करने वाले और हुड़दंग मचाने वाले बाइकर्स पर अंकुश लगाने की मांग की गई. रैश ड्राइविंग के कारण लगातार कई तरह की घटनाएं हो रही हैं. इस पर थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही रैश ड्राइव करने वाले और हुड़दंग मचाने वाले बाइकर्स पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी. बैठक के अंत में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल अबीर लगाकर रंगों के त्योहार होली की शुभकामनाएं दी. शांति समिति की बैठक में मुख्य रूप से एसआई अंकित कुमार, मोहित हुसैन, शांति समिति के सदस्य शत्रुघ्न प्रसाद, मोहम्मद जमालुद्दीन, चौधरी उमेश सिंह, मुसाबनी बाजार समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह, हिदायतुल्ला खान, सांसद प्रतिनिधि जयंत घोष, नसीम बक्श, सोमाय सोरेन, लक्ष्मण चंद्र बाग, मोहम्मद इब्राहिम आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही