Search

मुसाबनी : कुइलीसुता पंचायत भवन में स्थाई लोक अदालत आयोजित

Musabani: (Sanat Kr Pani) : मुसाबनी प्रखंड के कुईलीसूता पंचायत भवन में गुरुवार को स्थाई लोक अदालत के तहत कैंप लगाकर बैंक आफ इंडिया के द्वारा एक मुस्त ॠण का निपटारा किया गया. इस कैम्प में कुल 31,35,343 रुपए के कुल लोन का निपटारा 13.94 लाख रुपए में हुआ. इसका लाभ कुल 62 खाता धारकों ने उठाया. इस अवसर पर स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष सह जिला न्यायाधीश पारसनाथ उपाध्याय, सदस्य गौतम घोष, अचल कुमार, एलडीएम संतोष कुमार, बैंक आफ इंडिया के शाखा प्रबंधक संजय यादव उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-mou-signed-between-ghatshila-college-and-tata-steel-foundation-regarding-employment/">घाटशिला

: रोजगार को लेकर घाटशिला कॉलेज व टाटा स्टील फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू

ॠण की राशि को सेटलमेंट कराने की पहल

पूर्वी सिंहभूम के स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष सह जिला न्यायाधीश पारसनाथ उपाध्याय ने बताया कि पूरे झारखंड में 74 सौ करोड़ एनपीए है. जिसमें सात लाख खाता धारकों पर मुकदमा चल रहा है. इस कैम्प के माध्यम से ॠण लेने वाले खाता धारक 1 फरवरी से 21 मार्च तक जिला के विभिन्न प्रखंडों में चलने वाले कैम्प के माध्यम से अपने ॠण की राशि को 60 प्रतिशत में सेटलमेंट करने के बाद शेष 40 प्रतिशत राशि किस्त में भी दे सकते हैं. एलडीएम ने बताया कि बैंक आफ इंडिया मुसाबनी शाखा में 1546 खाताधारक हैं. जिनका खाता एनपीए है. यह राशि 10 करोड़ 33 हजार है. उन्होंने कहा कि ऐसे अवसर का लाभ खाता धारकों को उठाना चाहिए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp