मास्टरमाइंड हुआ गिरफ्तार
विगत 14 मार्च मंगलवार की रात को छविंद्र पुष्टि के घर में अज्ञात पांच हथियारबंद अपराधियों ने हथियार के बल पर एक लाख रुपए और चार लाख के गहनों की डकैती कर ली थी. इसके कुछ दिन पूर्व अज्ञात अपराधियों ने एक ज्वेलर्स दुकान में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था. इन दो घटनाओं को अंजाम देकर अपराधियों में पुलिस को चुनौती दी थी. सूत्रों के मुताबिक डकैती कांड के तह तक पुलिस पहुंच गई है. डकैती कांड के मास्टर माइंड की गिरफ्तारी से पुलिस एक बड़े गिरोह तक पहुंच गई है. अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस छापामारी कर रही है.
[wpse_comments_template]

Leave a Comment