Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुसाबनी : पंचायत समिति की समीक्षा बैठक में समस्याओं पर हुई चर्चा

Musabani (Sanat Kr. Pani) : मुसाबनी प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को पंचायत समिति की विभागीय समीक्षा बैठक प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम की अध्यक्षता में बीडीओ सीमा कुमारी की उपस्थिति में आयोजित हुई. बैठक में विद्युत विभाग द्वारा एक ही लाभुक को दो तीन बिल जारी किए जाने पर रोक लगाने और पारुलिया सबर बस्ती में झूलते तारों को दुरुस्त करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया. मुसाबनी थाना प्रभारी अंचित कुमार और जादूगोड़ा थाना के प्रतिनिधि को पंचायत समिति और मुखियाओं के साथ जल्द समन्वय बैठक बुलाने का निर्देश दिया गया. कहा गया कि थाना में जनप्रतिनिधियों को उचित सम्मान नहीं दिया जा रहा है. पंचायत जन प्रतिनिधियों को बैठने तक नहीं बोला जाता है. जादूगोड़ा थाना को रात में पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने को कहा गया. मनरेगा के द्वारा निर्मित पशु शेड, पारुलिया और कुईलीसुता पंचायत में नाद, ड्रेन और सोक पीट निर्माण जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-teachers-should-make-the-block-top-in-the-field-of-education-sanjeev-sardar/">डुमरिया

: प्रखंड को शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल बनायें शिक्षक : संजीव सरदार

टॉपरों को किया जाएगा सम्मानित

पेयजल विभाग को प्रखंड के खराब चापाकल एवं जल मीनार को मरम्मत जल्द कराने, लेंजो बेड़ा में तीन नए चापाकल लगाने की जरूरत बताई गई. हर घर नल जल योजना के तहत फॉरेस्ट ब्लॉक और धोबनी पंचायत में हो रहे जल मीनार कार्य अनियमितता की शिकायत की गई. पशुपालन विभाग द्वारा बताया गया की मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत चयनित लाभुकों का अंशदान नहीं होने के कारण संपत्ति देने में कठिनाई हो रही है. स्वास्थ्य विभाग ने सबर परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनाने, डीडीटी का छिड़काव करने और जिस पंचायत क्षेत्रों में मलेरिया का प्रकोप हैं वहां मच्छरदानी वितरण करने की जानकारी दी. तय हुआ कि मैट्रिक और इंटर टॉपरों को एक कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया जायेगा. बैठक उपस्थित नहीं होने वाले विभाग के अधिकारियों को शो-कॉज करने का निर्देश दिया गया. बैठक में प्रमुख रामदेव हेंब्रम, उप प्रमुख काकोली घोष, पंचायत समिति सदस्य भरत चंद्र भकत, हरि शरण महाकुड़, भुजु मुर्मू, बंदना पाल, सविता पातर ,डूमनी माहली, पानसूरी सोरेन, मोयना माहली, दुली रानी सोरेन छोटे राय मुर्मू आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ssp-holds-meeting-with-officials-of-special-investigation-and-prosecution-unit/">जमशेदपुर

: SSP ने विशेष अनुसंधान एवं अभियोजन इकाई के पदाधिकारियों के साथ की बैठक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही