Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुसाबनी : जीसीजेडी हाई स्कूल की सानिया खातून बनी स्कूल टॉपर

Musabani (Sanat Kr Pani) : जैक बोर्ड द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा 2023 के परीक्षाफल में मुसाबनी प्रखंड के जीसीजेडी उच्च विद्यालय का परीक्षा फल बेहतरीन रहा. विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिव पूजन सिंह चौहान ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा फल 99 प्रतिशत रहा. इस विद्यालय के 287 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी और 9 बच्चे द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं. विद्यालय की छात्रा सानिया खातून 467 अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर रही. इन्हें 93.40% अंक प्राप्त हुआ. विद्यालय के सेकेंड टॉपर मनीष मुर्मू ने 461 अंक प्राप्त किया. इनका अंक प्रतिशत 92.20% रहा. विद्यालय के दो परीक्षार्थी थर्ड टॉपर रहे. इनमें करण हांसदा और सिमरन परवीन संयुक्त रूप से थर्ड टॉपर बने हैं. दोनों को 457 अंक प्राप्त हुए हैं और इनका अंक प्रतिशत 91.40% रहा इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-traffic-affected-due-to-fallen-tree-on-station-road/">जमशेदपुर

: स्टेशन रोड पर पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित

शिक्षकों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

बच्चों की सफलता पर विद्यालय के सचिव कुंदन कुमार सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र के गरीब और निर्धन और मध्यम वर्ग के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं. इस परीक्षा परिणाम पर उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चे सीमित संसाधन में अच्छा करने का भरपूर प्रयास किया है. उन्होंने कहा कि विद्यालय का हमेशा से यह प्रयास रहा है कि यहां पढ़ने वाले बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले. इसके लिए विद्यालय प्रबंधन समिति और शिक्षकों का अहम योगदान रहा है. विद्यालय के परीक्षाफल पर शिक्षकों ने प्रसन्नता जाहिर की एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही