Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुसाबनी : स्कूटी और बस में भिडंत, स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी

Dumaria (Sanat Kr Pani) : मुसाबनी थाना क्षेत्र के मेढ़िया काली मंदिर के पास बुधवार की शाम को मुख्य सड़क पर बस और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए. घायलों में धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के डोभा जुनबनी के रोबीन सोरेन (24) और विजय बास्के (25) शामिल है. दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केंदाडिह में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. इधर, घटना की सूचना मिलने पर मुसाबनी थाना प्रभारी राजा दिलावर मौके पर पहुंचे. मिली जानकारी के अनुसार टाटा से मुसाबनी के बीच चलने वाली ओम टूरिस्ट बस ने स्कूटी संख्या जेएच05 डीसी 3745 को टक्कर मार दी. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-vedanta-locks-22-students-of-karim-city-college/">जमशेदपुर

: करीम सिटी कॉलेज के 22 विद्यार्थियों को वेदांता ने किया लॉक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही