Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी प्रखंड के सुरदा क्रॉसिंग स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परिसर में सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक ने पौधरोपण किया. अनुमंडल पदाधिकारी ने पौधरोपण कर विद्यालय के छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के महत्व को बताया. इस मौके पर बीडीओ सीमा कुमारी, प्रभारी सीओ राजीव कुमार, बेनाशोल पंचायत मुखिया सुकुरमनी हेंब्रम, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, प्रभारी वनपाल सुनाराम सबर, वनरक्षी रुपेन मुर्मू, सिंगराय मुर्मू, कल्याण साहु, भीम सोरेन आदि उपस्थित थे. मुसाबनी थाना परिसर में थाना प्रभारी ने भी विश्व पर्यावरण दिवस पर फलदार और छायादार पौधरोपण किया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-tata-steel-noamundi-adopts-miyawaki-method-on-world-environment-day/">किरीबुरू
: विश्व पर्यावरण दिवस पर टाटा स्टील नोवामुंडी ने अपनाई मियावाकी पद्धति [wpse_comments_template]
मुसाबनी : विश्व पर्यावरण दिवस पर एसडीओ ने किया पौधरोपण
Leave a Comment