Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुसाबनी : स्व. यदुनाथ बास्के की पुण्यतिथि पर एक जून को स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन

Musabani (Sanat Kumar Pani) : पूर्व मंत्री यदुनाथ बास्के की प्रथम पुण्यतिथि पर पूर्वी मुसाबनी पंचायत भवन में गुरुवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा. शिविर में जेनरल हेल्थ चेकअप के साथ स्त्री रोग की भी जांच विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा की जायेगी. शिविर में डॉ. शंकर टुडू, डॉ. पुष्पा हांसदा, डॉ. रविंद्र नाथ टुडू, डॉ. सविता बास्के, डॉ. श्याम चरण बास्के उपस्थित रहेंगे. साथ ही संजीव नेत्रालय के नेत्र रोग विशेषज्ञ भी इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित रहेंगे. इसे भी पढ़ें :तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-former-minister-distributed-clothes-among-the-elderly-in-kumbaram/">तांतनगर

: कुम्बराम में पूर्व मंत्री ने बुजुर्गों के बीच किया वस्त्र वितरण

प्रचार वाहन को क्षेत्र में किया गया रवाना 

बुधवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के लिए प्रचार वाहन को क्षेत्र में रवाना किया गया. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, सचिव सोमाय सोरेन, जगदीश बास्के, प्रियनाथ बास्के, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजय साह, लक्ष्मण चंद्र बाग, झामुमो नेता महेश्वर हांसदा , माझो किस्कू आदि उपस्थित थे. स्व. यदुनाथ बास्के के परिजन, स्वर्णरेखा नर्सिंग होम और झामुमो प्रखंड कमेटी ने लोगों से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में शामिल होकर स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की है. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-bjp-leaders-submitted-a-demand-letter-to-the-zonal-officer-regarding-the-problems-of-the-villagers/">नोवामुंडी

: भाजपा नेताओं ने ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर अंचला अधिकारी को सौंपा मांग पत्र
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही