Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुसाबनी : सिदो-कान्हू जनजातीय महाविद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित

Musabani (Sanat Kr. Pani) : मुसाबनी प्रखंड के लावकेशरा स्थित सिदो-कान्हू जनजातीय महाविद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक गुरुवार को प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जगदीश बास्के की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि महाविद्यालय की स्थापना के लिए सूर्य सिंह बेसरा के साथ तत्कालीन कुलपति डॉ. रामदयाल मुंडा से मिले थे. विधायक ने कहा कि इस महाविद्यालय को मान्यता दिलाने का प्रयास करेंगे. विधायक ने नई प्रबंधन समिति के गठन पर खुशी जताई. साथ ही महाविद्यालय के विकास के लिए पांच लाख की राशि विधायक फंड से देने की घोषणा की. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-the-mla-laid-the-foundation-stone-for-the-construction-work-of-the-minority-school/">चांडिल

: अल्पसंख्यक विद्यालय के भवन निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास

नए सत्र में छात्रों को विधायक देंगे यूनिफॉर्म

नये सत्र में एडमिशन लेने वाले छात्रों को यूनिफॉर्म देने की घोषणा भी विधायक द्वारा की गई. बैठक में सिदो-कान्हू महाविद्यालय प्रबंधन समिति के संरक्षक प्रधान सोरेन, उपाध्यक्ष कान्हु सामंत, सोमाय सोरेन, गणेश मुर्मू, सिंगराय हेंब्रम, जुली राम सोरेन, मुखिया बासो हांसदा, चांदराय मार्डी, सह सचिव मातु मार्डी, अंतू हांसदा, गुंडू मार्डी, चांद मार्डी, संजय बेहरा आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही