Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुसाबनी : गले के घाव से पीड़ित है छह वर्षीय हिमाल सबर, मदद की है दरकार

Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी प्रखंड की पारुलिया पंचायत अंतर्गत पारुलिया टोला धुनियाबेड़ा के छह वर्षीय हिमाल सबर गर्दन के घाव नहीं सूखने से परेशान है. हिमाल सबर के पिता अर्जुन सबर के मुताबिक दो वर्ष से बच्चे का घाव ठीक नहीं हो रहा है. परिवार आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण हिमाल सबर का समुचित इलाज नहीं करा पा रहे हैं. विलुप्त होती इस जनजाति के बच्चे को मदद की दरकार है. विदित हो कि सबर जनजाति के विकास के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है. पूर्वी सिंहभूम जिला की उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर सबरों के लिए हेल्थ कैंप आयोजित किया जा रहा है. इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुसाबनी के प्रभारी डॉ. सुंदर लाल मार्डी ने कहा कि पीड़ित बच्चे की जांच कर समुचित इलाज का प्रबंध किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-parties-fight-in-family-dispute-case-reached-police-station/">जमशेदपुर

: पारिवारिक विवाद में दो पक्षों में मारपीट, थाना पहुंचा मामला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही