Search

 
 
 

मुसाबनी : यूसीआईएल कॉलोनी में गंदे पानी की हो रही है सप्लाई, आक्रोश

 
Musabani (Sanat Kr Pani) : मुसाबनी अंतर्गत उत्तरी इचड़ा पंचायत स्थित यूसीआईएल कॉलोनी में गंदे पानी का सप्लाई किया जा रहा है. यूसीआईएल कॉलोनी के 500 घरों में युसीआईएल द्वारा नल से पानी सप्लाई किया जाता है. कॉलोनी वासियों ने कई बार इसकी शिकायत युसीआईएल मैनेजमेंट से की. इसके बावजूद नल से गंदे पानी की सप्लाई जारी है. जादूगोड़ा भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि जादूगोड़ा अस्पताल और बस स्टैंड में भी गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-christian-society-celebrated-easter-with-devotion-lit-candles-on-the-grave/">मनोहरपुर

: मसीही समाज ने श्रद्धा से मनाया ईस्टर, कब्र पर जलाई मोमबत्ती

लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहा है मैनेजमेंट

उन्होंने बताया कि यूसीआईएल मैनेजमेंट लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहा है. युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्रम सिंह के मुताबिक जादूगोड़ा निवासी गंदे पानी के सप्लाई से परेशान और आक्रोशित हैं. यूसीआईएल मैनेजमेंट द्वारा स्वच्छ पेयजल सप्लाई नहीं करने के विरोध में आंदोलन की योजना बना रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही