Search

 
 
 

मुसाबनी : एचसीएल प्रबंधन और अस्थाई मजदूरों के बीच हुई वार्ता विफल

 
Musabani (Sanat Kr Pani) : मुसाबनी एचसीएल प्रबंधन और अस्थाई मजदूरों के बीच गुरुवार को वार्ता हुई. धरना प्रदर्शन और गेट जाम के छठे दिन एचसीएल के एचआर हेड अर्जुन लोहरा, प्रशासनिक पदाधिकारी श्रवण कुमार झा समेत अन्य पदाधिकारी की उपस्थिति में आयोजित वार्ता विफल रही. मउभंडार स्थित एचआर बिल्डिंग के कांफ्रेंस रुम में मजदूर और प्रबंधन के बीच वार्ता रखी गई थी. मजदूर काम देने की मांग पर अड़े रहे. मजदूरों ने प्रबंधन के सामने कम से कम 13 कार्य दिवस प्रतिमाह काम देने का अनुरोध किया. जिससे मजदूरों को ईसीएस और मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध रहे. लेकिन एचसीएल प्रबंधन ने नई टेंडर प्रक्रिया पूरी होने तक मजदूरों को काम देने में असमर्थता जताई. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-uproar-after-the-death-of-a-woman-who-took-a-loan-from-a-womens-group-women-prevented-from-cremating-the-dead-body/">चाकुलिया

: महिला समूह से कर्ज लेने वाली महिला की मौत के बाद हंगामा, महिलाओं ने शव का अंतिम संस्कार करने से रोका

गेट जाम समाप्त करने से मजदूरों का इंकार

[caption id="attachment_570176" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/02rc_m_258_02032023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> वार्ता करते मुसाबनी एचसीएल प्रबंधन और अस्थाई मजदूर[/caption] प्रबंधन ने मजदूरों को बताया कि टेंडर 9 मार्च को खुलेगी. पूरी प्रक्रिया में दो से ढाई माह का का समय लगेगा. साथ ही प्रबंधन ने गेट जाम को समाप्त करने की बात मजदूरों से की. मजदूरों ने इससे इंकार कर दिया. मजदूरों ने प्रबंधन से वार्ता असफल होने के बाद मुसाबनी थाना परिसर में एक बैठक आयोजित की. जिसमें मजदूरों के भुगतान से संबंधित अधिकारियों को ही गेट से अंदर जाने देने की सहमति बनी. धरना प्रदर्शन जारी रखने का निर्णय लिया गया. एचआर बिल्डिंग में आयोजित वार्ता में एजीएम प्लांट एसके राउत, प्लांट एचआर साकेत सिंह, मुसाबनी थाना प्रभारी राजा दिलावर, मजदूर राजेंद्र प्रसाद सिंह, तपन कुमार पंडा, कार्तिक बेल्दार, जोबा सरदार, सोमीया क्षेत्री, सुनील उपाध्याय, मो. इस्लाम और संजय गोप शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही