Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुसाबनी : एचसीएल के अस्थाई मजदूरों ने कंपनी गेट पर की बैठक

Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी एचसीएल मांइस में कार्यरत अस्थाई मजदूरों की बैठक सोमवार को माइंस गेट पर राजेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में विगत 4 माह से काम बंद होने पर चर्चा की गयी. विगत 25 फरवरी से 7 मार्च तक अस्थाई मजदूरों ने कंपनी गेट पर काम देने की मांग पर गेट जाम आंदोलन किया था. एचसीएल प्रबंधन के साथ वार्ता के पश्चात मजदूरों ने आंदोलन को वापस लिया था. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-pew-arranged-for-passers-by-in-meghahatuburu/">किरीबुरू

: मेघाहातुबुरु में राहगीरों के लिए की गई प्याऊ की व्यवस्था

काम शुरू नहीं किये जाने पर आक्रोश

वार्ता में मजदूरी को तीन माह के अंदर काम शुरु करने का आश्वासन एचसीएल प्रबंधन द्वारा दिया गया था. सोमवार की बैठक में एचसीएल प्रबंधन द्वारा काम शुरु नहीं किये जाने पर आक्रोश जताया गया. कहा गया कि तीन माह बीत जाने के बावजूद टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है. जिसके कारण मजदूर बेरोजगार हो गए हैं. ईएसआई सुविधा से भी वंचित हो रहे हैं. मजदूरों के बच्चों की पढ़ाई लिखाई बाधित हो रही है. मजदूरों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है. मजदूरों ने बैठक निर्णय लिया कि माइंस में जल्द उत्पादन शुरू नहीं किया गया तो काम की मांग पर दुबारा आंदोलन शुरू किया जायेगा. इसे भी पढ़ें :रांची:">https://lagatar.in/ranchi-friend-shot-his-own-friend-in-hindpiri-arrested/">रांची:

हिंदपीढ़ी में दोस्त ने अपने ही दोस्त को मारी गोली, गिरफ्तार

बैठक में ये थे उपस्थित

बैठक में राजेंद्र प्रसाद सिंह, सुमंत श्यामल, मो. इस्लाम, कार्तिक बेलदार , बाबुलाल हेंब्रम, गोकुल राउत, मंगल पातर, इरफान अंसारी, सुनील उपाध्याय, मोहन बेरा, युसूफ खान, मो. अयूब, दीपक श्यामल आदि मजदूर उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-one-arrested-with-loaded-country-gun-live-bullet/">चांडिल

: लोडेड देसी कट्टा व जिंदा गोली के साथ एक गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही