Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुसाबनी : प्रखंड प्रमुख ने ग्रामीणों संग किया पुल का निरीक्षण, ढलाई में पड़ने लगी दरारें

Musabani (Sanat Kr Pani) : मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत पूर्णापानी ग्राम के ग्रामीणों की शिकायत पर प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम ने शुक्रवार को हाता मुसाबनी मुख्य सड़क पर पुरनापानी नाला पुल पर हुए मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया. इस मरम्मत कार्य का शिलान्यास घाटशिला विधायक रामदास सोरेन द्वारा पिछले दिसंबर में किया गया था. पथ निर्माण विभाग द्वारा इस पुल की सामान्य मरम्मत कार्य लगभग 15 लाख की लागत से किया गया था. मरम्मत कार्य के 2 माह बाद ही बिछाया गया सरिया निकलने लगा है. ढलाई में दरार और गड्ढा होना शुरू हो गया है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-fir-lodged-against-150-unknown-including-nine-nominated-in-case-of-ruckus-in-barsol-police-station/">बहरागोड़ा

: बरसोल थाना में हंगामा करने के मामले में नौ नामजद समेत 150 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

घटिया निर्माण की वजह से दो माह में ही उखड़ने लगा पुल

प्रमुख ने कहा कि घटिया निर्माण की वजह से दो माह में ही पुल उखड़ने लगा है. प्रमुख रामदेव हेंब्रम ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के हर विभाग में लूट मची हुई है. इसलिए उपायुक्त और विभाग के आला अधिकारियों से शिकायत कर जांच कराने की मांग करेंगे. ताकि इस प्रकार का घटिया काम करने वाले ठेकेदार के ऊपर कानूनी कार्रवाई किया जा सके. मौके पर केदारनाथ मिश्रा, बागुन केराई, टिंकू कुमार आदि ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही