Search

 
 
 

मुसाबनी : प्रखंड प्रमुख ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी, जल्द समाधान का दिया आश्वासन

 
Musabani (Sanat Kr Pani) : मुसाबनी प्रखंड के प्रमुख रामदेव हेंब्रम ने गुरुवार को तेरेंगा पंचायत अंतर्गत कुमीरमुड़ी के ग्रामीणों संग बैठक कर समस्याओं को सुना. कुमीर मुड़ी गांव के ग्राम प्रधान घसिया किस्कू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने प्रमुख को विभिन्न समस्याओं और मांगों से अवगत कराया. जिसमें मुख्य रुप से गाजूडीह टोला में नाली की साफ-सफाई व मरम्मत कराने, काशी टोला और आखड़ा टोला में जलमीनार का निर्माण, हाता मुसाबनी मुख्य सड़क से सिंचाई तालाब तक पीसीसी पथ निर्माण की मांग ग्रामीणों ने की. इसके साथ ही पेयजल की समस्या को प्रमुख के समक्ष रखा. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-troubled-by-the-double-bill-of-the-electricity-department-the-villagers-complained-to-the-deputy-chief/">डुमरिया

 : बिजली विभाग के दोहरे बिल से परेशान ग्रामीणों ने उप प्रमुख से की शिकायत

लिफ्ट इरिगेशन से सिंचाई की व्यवस्था करने की मांग

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सात चापाकल खराब हो गये हैं. एचसीएल-आईसीसी सीएसआर फंड से बने दो जलमीनार भी खराब हैं. इनकी मरम्मत जल्द से जल्द हो ताकि गर्मी के मौसम में लोग जल संकट से बच सके. गांव में एक ही बार खेती संपन्न हो पाती है. गांव के किसान 12 महीने खेती कर सके, इसके लिए गांव की नदी से लिफ्ट इरिगेशन के माध्यम से सिंचाई की व्यवस्था करने की मांग भी की गई. प्रखंड कार्यालय में जाति, आवासीय और आय प्रमाण पत्र के पेंडिंग पड़े आवेदनों को जल्द बनवाने का आग्रह किया गया ताकि स्कूली बच्चों की पढ़ाई सुचारू रुप से चल सके.  प्रमुख रामदेव हेंब्रम ने सभी ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा यह गांव उनकी जन्मभूमि है. गांव का विकास करना एकमात्र उनका लक्ष्य है. वे गांव के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे. बैठक में बेचाराम किस्कू, दासमात मुर्मू, विक्रमादित्य महतो, चंद्रकांत सोरेन आदि ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही