Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुसाबनी : प्रमुख व मुखिया ने स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक

Advertisement
Advertisement
Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम ने बुधवार को तेरंगा पंचायत की मुखिया दुलारी सोरेन के साथ केंदाडीह में ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय केंदाडीह के विद्यार्थी और महिलाओं के साथ स्वच्छता रैली निकली. इस दौरान साफ-सफाई रखने, शौचालय का उपयोग करने व प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने का आह्वान किया गया. इसके बाद प्रमुख और मुखिया ने विद्यालय के कक्षाओं में जाकर छात्र-छात्राओं से सवाल किए और पढ़ाई में ध्यान देने की सलाह दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-the-training-camp-of-jmm-workers-in-patmada-many-accepted-the-membership-of-the-party/">जमशेदपुर

: पटमदा में झामुमो के कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में कईयो ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता

विद्यालय की कमियों को दूर करने का मिला आश्वासन

विद्यालय के प्रधानाध्यापक धनंजय कुमार ने बताया विद्यालय में कुल 149 छात्र-छात्राएं हैं. विद्यालय में छात्रों के खाने के लिए थाली और गिलास की कमी है. विद्यालय में सोख्ता (गड्ढा) नहीं होने के कारण पानी जमने से गंदगी फैल रही है. पेयजल की व्यवस्था और अतिरिक्त तीन क्लासरूम बनाने की मांग प्रधानाध्यापक द्वारा प्रमुख से की गई. प्रमुख रामदेव हेंब्रम ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस विषय को लेकर जिला के पदाधिकारियों से बात करेंगे. मुखिया और प्रमुख से जो संभव होगा विद्यालय के रखरखाव एवं विकास के लिए सहयोग किया जाएगा. मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के छोटराय हांसदा, वार्ड सदस्य भारती पूर्ति, जल सहिया फुलमनी सोरेन, सेविका लक्ष्मीप्रिया मुर्मू, सहिया सरिता सोरेन, बबीता दास आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही