Search

मुसाबनी : आंधी प्रभावितों को जल्द क्षतिपूर्ति दिलाने की प्रमुख ने की पहल

Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी प्रखंड के तेरंगा पंचायत अंतर्गत चापड़ी में सोमवार दोपहर को आई आंधी पानी से 5 घरों के छप्पर उड़ गए. जिसकी सूचना ग्रामीणों ने प्रखंड प्रमुख और मुखिया को दिया. प्रमुख व मुखिया ने क्षतिग्रस्त घरों को देखा. मंगलवार को प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम ने अंचलकर्मी को बुलाकर क्षतिग्रस्त हुए घरों को दिखाया. पीड़ित परिवार के लोगों से मिलकर क्षतिपूर्ति का आवेदन अंचल कर्मी के माध्यम से सीओ को दिया गया. छप्पर उड़ने से दासमात हेंब्रम, पार्वती हांसदा, राम हांसदा, शंकर सोरेन और बरियार मार्डी के घर में रखा धान और अनाज भींग गया है. प्रमुख रामदेव हेंब्रम ने प्रभावित परिवारों को क्षतिपूर्ति दिलाने के लिए कागजी प्रक्रिया तेज करने का निर्देश अंचल कर्मी को दिया है. इस मौके पर सुनाराम सोरेन, साहिबा हेंब्रम, भीम हेंब्रम, बासेत सोरेन आदि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ेंजमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-traffic-police-launched-awareness-campaign-in-bagbeda/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा में यातायात पुलिस ने चलाया जागरुकता अभियान

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp