Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुसाबनी : लगातार की खबर का असर- दिव्यांग वृद्धा के घर पहुंची बीडीओ, व्हीलचेयर दिया तो लौटा दी

Advertisement
Advertisement
Ghatshila : मुसाबनी प्रखंड क्षेत्र के गोहला पंचायत के ढोलासाई टोला की 80 वर्षीय दिव्यांग वृद्धा पोमा मांडी की विवशता और उपेक्षा से संबंधित समाचार लगातार डॉट इन में 26 मई को प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी. इसके बाद शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी वृद्धा की सुधि लेने उनके आवास पहुंचीं. बीडीओ को देखकर वृद्धा का चेहरा खिल उठा और उम्मीद की किरण जगी. बीडीओ ने वृद्धा को व्हीलचेयर दिया. परंतु वृद्धा और ग्रामीणों ने कहा कि व्हीलचेयर नहीं ट्राई साइकिल देने से सहूलियत होती. इसे भी पढ़ें : लद्दाख">https://lagatar.in/army-vehicle-fell-60-feet-into-the-river-in-ladakh-seven-soldiers-martyred/">लद्दाख

में सेना का वाहन 60 फीट नीचे नदी में गिरा, सात सैनिक शहीद
लगातार.इन में प्रकाशित खबर :">https://lagatar.in/musabani-divyang-old-lady-poma-mardi-is-forced-to-crawl-and-carry-water-due-to-lack-of-wheelchair/">

मुसाबनी: व्हीलचेयर के अभाव में रेंग कर पानी ढोने को विवश है दिव्यांग वृद्धा पोमा मार्डी
इसलिए ग्रामीणों ने व्हीलचेयर को वापस कर दिया. बीडीओ ने कहा कि शीघ्र ही दिव्यांग वृद्धा को ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि दिव्यांग वृद्धा को अनाज भी उपलब्ध कराया जाएगा. विदित हो कि दिव्यांग वृद्धा को अपने सिर पर पानी से भरा तसला लेकर रेंगते हुए घर आना पड़ता था. उक्त वृद्धा को पेंशन के अलावा अन्य कोई सरकारी सुविधा नहीं मिलती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही