Search

 
 
 

मुसाबनी : सुरदा क्रॉसिंग में मनाया गया प्रकृति उपासना का महापर्व बाहा बोंगा

 
Musabani : मुसाबनी प्रखंड के सुरदा क्रॉसिंग स्थित दिशोम जाहेर गाड़ में रविवार की शाम धूमधाम से दिशोम बाहा बोंगा (सरहुल) मनाया गया. इस अवसर पर नायके बाबा मुकरु हेंब्रम ने पारंपरिक तरीके से पूजा अर्चना की. विभिन्न प्रखंडों से पंहुची टीमों ने अलग-अलग शैली में बाहा नृत्य प्रस्तुत किया. अनुमंडल के हजारों लोगों ने जाहेरथान में माथा टेका और प्रसाद के रूप में साल के फूल को माथे पर लगाया. घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामदास सोरेन भी इस मौके सुरदा जाहेर गाड़ पंहुचे और पूजा अर्चना की. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-block-unit-of-yuva-janshakti-morcha-formed-narayan-becomes-president/">चाकुलिया

: युवा जनशक्ति मोर्चा की प्रखंड इकाई का गठन, नारायण बने अध्यक्ष

ग्राम प्रधानों का हुआ स्वागत

[caption id="attachment_573140" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/05rc_m_234_05032023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक व अन्य[/caption] इस मौके पर ग्राम प्रधान दिलीप हेंब्रम, दिशोम जाहेरगढ़ सुरदा क्रॉसिंग कमिटी के अध्यक्ष अर्जुन मांझी, उपाध्यक्ष धनंजय मार्डी, सिंगराय हेंब्रम, सचिव सुभाष मुर्मू, सह सचिव सोमाय टुडू, कानाई राम हेंब्रम, चेयरमैन चंद्र मोहन सोरेन, कान्हाई मुर्मू, धानो मुर्मू, धुनू सोरेन, मासांग मुर्मू, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष प्रधान सोरेन, कान्हू सामंत, जगदीश भगत, सोमाय सोरेन, गणेश टुडू, दुर्गा चरण मुर्मू, सुनाराम सोरेन, महेश्वर हांसदा, जिप सदस्य देवयानी मुर्मू समेत हजारों ग्रामीण उपस्थित थे. चाकुलिया के जिप सदस्य शिव चरण हांसदा ने इस मौके पर उपस्थित ग्राम प्रधानों को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही