Search

 
 
 

मुसाबनी : उत्तरी बदिया की मुखिया ने बाजार समिति को सफाई उपकरण सौंपा

 
Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत उत्तरी बदिया पंचायत की मुखिया रीना महाली ने बुधवार शाम को बाजार प्रांगण में मुसाबनी बाजार समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह की उपस्थिति में बाजार क्षेत्र की साफ-सफाई के लिए 98 हजार रुपये का सफाई उपकरण सौंपा. सबसे पहले उन्होंने फीता काटा और नारियल फोड़कर पूजा अर्चना की. मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तरी बदिया पंचायत काफी महत्वपूर्ण पंचायत है. इसी पंचायत अंतर्गत मुसाबनी का मुख्य बाजार अवस्थित है. बाजार बड़ा होने के कारण गंदगी भी अधिक होती है. साफ-सफाई कराने के बावजूद यहां कचरे का अंबार लगा रहता है. स्थाई निदान निकालने के लिए यह सारी सामग्री बाजार समिति को उपलब्ध कराई है. बाजार की सफाई के लिए बाजार समिति द्वारा नौ लोगों को रखा गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-education-department-bans-carrying-non-veg-in-school-tiffin/">जमशेदपुर

: स्कूल के टिफिन में नॉनवेज ले जाने पर शिक्षा विभाग ने लगाई रोक

बाजार परिसर बना रहेगा स्वच्छ

उन्होंने कहा कि नियमित सफाई से बाजार परिसर स्वच्छ बना रहेगा. इस सामग्री में कचरा ढोने वाला दो रिक्शे, बिजली मरम्मत के लिए एक सीढ़ी, चार बेलचा, चार गमला, दो कांटा गैती, प्लास्टिक रस्सी सफाई उपकरण एक बंडल, 20 घास कटर शामिल हैं. इस अवसर पर मुसाबनी बाजार समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह, तुषार कांत पातर, बिरमान लामा, जलधर प्रधान, विवेक गुप्ता, इम्तियाज अंसारी, लक्ष्मण यादव, पप्पू अली, मोहम्मद कैफ़ी, जुगल साहू, किशोर सिन्हा, वीरेंद्र प्रसाद, मधु अग्रवाल, वीरेंद्र प्रसाद, मानस नमाता, मोहम्मद सुल्तान, राजू कुंडू समेत दुकानदार उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही