Search

 
 
 

मुसाबनी : विधायक ने अस्पताल का बिल चुकाकर गरीब परिवार को किया सहयोग

 
Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के सुदूरवर्ती कोतोपा गांव निवासी तुराम बानरा का एक वर्षीय पुत्र गंभीर हालत में निरामय हेल्थ केयर गालुडीह में भर्ती किया गया था. लकड़ी बेचकर जीवन यापन करने वाले तुराम बानरा अस्पताल का बिल चुकाने में असमर्थ थे. इलाज के बाद बच्चा ठीक हो गया परंतु छुट्टी कराने के लिए तुराम बानरा के पास पैसे नहीं थे. झारखंड मुक्ति मोर्चा के फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के पंचायत संगठन सचिव बुधान सिंह बानरा और जिला सदस्य महेश्वर हांसदा ने इसका जानकारी मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन को दी. उन्होंने इस बारे में घाटशिला विधायक रामदास सोरेन को बताया. विधायक ने शनिवार को अस्पताल जाकर परिवार वालों से मिलकर बच्चे का हालचाल जाना और अस्पताल का बिल भी चुका दिया. इस सहयोग के लिए परिवार वालों ने विधायक का आभार जताया. मौके पर जिला कोषाध्यक्ष कालीपदो गोराई, केंद्रीय सदस्य कान्हु सामंत, प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, विक्रम मुर्मू, बुधान सिंह बानरा आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-manushmudiya-jagannath-temple-collapsed-on-top-no-casualties/">बहरागोड़ा

: मानुषमुड़िया जगन्नाथ मंदिर के शिखर पर ठनका गिरा, कोई हताहत नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही