Search

 
 
 

मुसाबनी : विधायक ने विद्युत् जीएम को ट्रांसफार्मर बदलने के लिए लिखा पत्र

 
Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के पाटकिता गांव, तेरंगा पंचायत के कुमीरमुड़ी, माटीगोड़ा पंचायत के स्वासपुर, गुरुद्वारा टोला व रुवाम गांव के कुलगोड़ा का ट्रांसफार्मर कई दिनों से खराब है. ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश हैं, इससे बच्चों की पढ़ाई लिखाई भी बाधित हो रही है. विधायक रामदास सोरेन ने जेवीवीएनएल के महाप्रबंधक श्रवण कुमार को पत्र लिखकर खराब पड़े ट्रांसफार्मरों को जल्द मरम्मत कराने अथवा बदलने की कार्रवाई करने का आग्रह किया है. झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन नेतृत्व में शुक्रवार को एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को जेवीवीएनएल के महाप्रबंधक श्रवण कुमार के कार्यालय पहुंचा. वहां विधायक के अनुशंसा पत्र को सौंपकर जल्द नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की मांग की. मौके पर झामुमो जिला सदस्य विक्रम मुर्मू, जिला सदस्य सुनील किस्कू व दुबराज कर्मकार आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-atrocities-on-the-countrys-tribals-there-has-to-be-unity-chief-minister/">चाईबासा

: देश के आदिवासियों पर हो रहा अत्याचार, एक होना होगा : मुख्यमंत्री
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही