Search

 
 
 

मुसाबनी : घागराडीह में पांच माह से जल मीनार खराब, प्रमुख ने किया निरीक्षण

 
Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी प्रखंड के तेरेंगा पंचायत अंतर्गत घागराडीह गांव में बनी जल मीनार पांच माह से खराब है. ग्रामीणों के सूचना पर प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम ने गुरुवार को घागराडीह जाकर खराब जल मीनार का निरीक्षण किया. ग्रामीणों ने बताया पांच माह से जल मीनार खराब है. चढ़ने के लिए सीढ़ी भी नहीं है. टंकी में ढक्कन नहीं लगाया गया है. जिसके कारण पानी में कीड़े पनपने लगते थे. बांस की सीढ़ी बनाकर ग्रामीणों ने उसकी सफाई की थी. प्रमुख ने तत्काल पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता को फोन कर जल मीनार के मरम्मत करने का निर्देश दिया. मौके पर अंजना धीबर, लक्ष्मी धीबर, कौशल्या धीबर, कमला धीबर, विशु धीबर आदि ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sk-pillay-who-attempted-self-immolation-will-give-his-statement-before-the-magistrate/">जमशेदपुर

: आत्मदाह का प्रयास करने वाले एसके पिल्ले मजिस्ट्रेट के समक्ष देंगे अपना बयान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही